छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां साधना नगर में हाईटेंशन तार गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने किराना दुकान में बैठी थी इसी दौरान बिजली तार दुकान में गिर गई। करंट की चपेट में आने से महिला की जान चली गई।
Read Also- शादीशुदा युवक से शादी करने की जिद पर युवती ने पेड़ पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, फंदा बना जान देने पर थी आमादा फिर
वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है।बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला ईश्वरी चतुर्वेदी अपने किराने की दुकान में शाम को बैठी हुई थी. अचानक उनके दुकान के ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार गिर गई. जिससे पूरे दुकान में करंट फैल गई. इसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. दुकान में महिला अकेली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।



