राशिफल - अध्यात्म

2 July 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 2 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 2 July 2021, टुडे राशिफल इन हिंदी, Horoscope 2 July 2021, क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशा, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल 2 जुलाई 2021
आज आपका दिन बेहद शानदार साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। व्यवहार की सराहना होगी। अनजान लोगों से लेनदेन करते समय सतर्क रहें। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारी काम से जुड़ी यात्रा कर सकते हैं। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। सेहत को सुधारने के लिए व्यायाम आदि शुरू करें।

आज का वृषभ राशिफल 2 जुलाई 2021
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कर्ज की रकम आसानी से वापस मिलेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। पूजापाठ से आपको मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तेदारों सेखुशखबरी मिलेगी। किसी बात को लेकर दंपत्तियों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों सम्मान करेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

आज का मिथुन राशिफल 2 जुलाई 2021
आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी स्थिति में परिवर्तन होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। रूके हुए काम आज पूरे होंगे। पूर्व में की गई मेहनत का आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। तनाव न लें। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में खर्च करेंगे। पास की जगह यात्रा पर जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कुसंगति से दूर रहें।

आज का कर्क राशिफल 2 जुलाई 2021
आज कारोबार में प्रगति होगी। आज आपकी मुलाकात प्रबुद्ध व्यक्ति से होगी। आपको नई दिशा मिलेगी। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएंगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। परिवार की किसी समस्या का समाधान कर पाएंगे। नए काम में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

आज का सिंह राशिफल 2 जुलाई 2021
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी विरोधी की वजह से नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज किसी को उधार न दें। निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। मानसिक शांति का अनुभव होगा। युवाओं को लाभ होगा। आपके व्यवसाय में मंदी के आसार हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। प्रभु की आराधना करें। परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

आज का कन्या राशिफल 2 जुलाई 2021
आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर नए विचार आएंगे। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। बेवजह खर्चों से बचें। नए सामान लेने का समय अभी नहीं है। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। निवेश कर सकते हैं। कुसंगति से हानि होगी।

आज का तुला राशिफल 2 जुलाई 2021
आज आप काफी खुश रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपका दिन खास रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। परिवार के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

आज का वृश्चिक राशिफल 2 जुलाई 2021
आज अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आज आपको कुछ नुकसान हो सकता है। गोपनीय चर्चा हर किसी से न करें। खानपान में लापरवाही न करें। परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। समाज में आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज के दिन किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को सफलता मिल सकती है। कैरियर आगे बढ़ेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

आज का धनु राशिफल 2 जुलाई 2021
आज का दिन शानदार रहेगा। धऩ लाभ के आसार हैं। व्यवसाय में उन्नति और तरक्की के योग हैं। लेनदेन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दफ्तर में आपको सहयोगियों की मदद मिलेगी। नई योजना शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। अपनी सेहत को संतुलित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को पूरा समय दें। नए अवसर मिलेंगे। आज सकारात्मक रहेंगे। निवेश के अवसर मिल सकते हैं।

आज का मकर राशिफल 2 जुलाई 2021
आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रूकी हुई रकम मिल सकती है। किसी से बहस होने की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक पीड़ा से परेशान रहेंगे। नए काम की शुरूआत न करें। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे। नशा, लाटरी, जुआ जैसे व्यसनों से दूर रहें। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है।। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। देर रात तक न जागें।

आज का कुंभ राशिफल 2 जुलाई 2021
आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या का हल निकल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर होगा। कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी से मदद मिलेगी। कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है। दंपत्ति खुश रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी निभा पाएंगे। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी।

आज का मीन राशिफल 2 जुलाई 2021
युवाओं को नौकरी मिल सकती है। खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों को आज ज्यादा पढ़ाई करना चाहिए। उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। बुजुर्गों की सेहत में सुधार दिखेगा। किसी की बात में न आएं, सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें।

Related Articles

Back to top button