
बैहार में मंत्री डाॅ. डहरिया ने 71 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां सीसी रोड़ निर्माण और रसोई सामग्री देने की भी घोषणा की। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शकुन डहरिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यों को स्वच्छता सामग्री का वितरण भी किया गया। मंत्री डाॅ.डहरिया द्वारा स्वच्छता के साथ कोविड से बचाव हेतु सावधानी बरतने और टीकाकरण के लिए सभी को प्रेरित करते हुए शपथ भी दिलाया गया।



