चमत्कार – अम्बिकापुर में वैक्सीनेशन के बाद लकवाग्रस्त मरीज हुवा ठीक, विशेषज्ञ ने कहा शोध का विषय

सोनुकेदार – सरगुजा जिले मे मेडिकल साईंस को चुनौती देने वाले मामले मे चीफ मेडिकल एंड हेल्थ आफिसर का भी बयान आ गया है… जिसमे उन्होने वैक्सीनेशन के बाद लकवाग्रस्त मरीज के ठीक हो जाने को शोध का विषय बताया है।
दरअसल सरगुजा जिले के उदयपुर के पलका सरनापारा मे एक 45 वर्षीय लकवाग्रस्त संधू राम सोरी ने कोविड का पहला डोज लगवाया.. जिसके बाद वो धीऱे धीरे चलने लगा… और तो और उसके पैरालिसिस की बिमारी पर कोविड वैक्सीनेशन का इतना असर हुआ कि वो दूसरे डोज के लिए साईकिल चलाकर वैक्सीनेशन केन्द्र तक पहुंच गया.. जिसको देखकर गांव के लिए काफी हैरान हुए।

वही परिवार के लोग संधू राम की इस लईलाज बिमारी के ठीक हो जाने को लेकर काफी खुश हुए… इधर इस मामले मे अब जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डाक्टर पूनम सिंह सिसोदिया का बयान आया है… जिसमे उन्होने इस चमत्कार को शोध का विषय बताया है.. और लोगो से जल्द वैक्सीनेशन की अपील की है।



