
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – धुरवागुड़ी से इस वक्त की बड़ी खबर ध्रुवागुड़ी धर्मकांटा के पास छोटा हाथी और एक बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट करीब साढ़े चार बजे हुआ गाड़ियां जोर से एक दूसरे के ऊपर जा टकराई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है लोगों के बताए अनुसार बाइक चालक की पैर टूट गया छोटा हाथी गाड़ी नम्बर CG 04 JD 4559 गाड़ी किसी कैलाश शर्मा निवासी रायपुर की बताई जा रही है एवम बाइक चालक सिहारलटी के बांध पारा का निवासी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन ध्रुवागुड़ी से देवभोग की ओर जा रहा था जबकि बाइक गाड़ी नंबर CG 04 LR 2116 सवार गोहरापदर से ध्रुवागुड़ी की ओर रहा था इस बीच ध्रुवागुड़ी के समीप धर्म कांटा के पास दोनों के बीच है टक्कर हो गया यह घटना आज करीब शाम 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा हैं ।घटना के वक्त वहीं पास में मौजूद खेतों पर काम रहे किसान वह रोड पर सफर कर रहे राहगीरों की मदद से बाइक सवार को उठाकर पानी पिलाया गया जबकि छोटा हाथी के ड्राइवर मौके पर ही भाग खड़ा हुआ ।
बता दे इन दिनों इलाके में पिछले दो-चार दिनों में बारिश रुक रुक कर हो रही है जिससे रोड के दोनों और जमीने धंसने लगी है फिसलन ज्यादा हो गया है जिसके चलते एक दूसरे गाड़ियों को साइड देना काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लोग लगातार आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर आज रविवार का दिन है दुकानें बंद है बावजूद सड़कों पर ट्रैफिक की कमी नहीं है
नेशनल हाईवे 130 आए दिन अखबारों की सुर्खियों पर छाया हुआ है हर रोज कुछ ना कुछ घटनाएं सामने आ रही है बावजूद आला अधिकारी जान कर भी अंजान बन बैठे हैं और लोग लगातार अपनी जान खतरे में लेकर सफर करने पर मजबूर हो रहे हैं आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ?




