छत्तीसगढ़

BREAKING: राजधानी में सरकारी नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से लाखों ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार,भाजपा के बड़े नेताओं से संबंध का देता था हवाला

रायपुर । राजधानी रायपुर में पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपयों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार किया है।

इस मामले की शिकायत वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में पीड़ितों ने गोलबाजार थाना में दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी बड़े बीजेपी नेताओं के साथ संपर्क होने का हवाला देकर प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ फोटो भी दिखाता था जिससे बेरोजगार ठग मनीष के झांसे में आकर लाखों रुपए दे बैठते थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को आरोपी मनीष सोनी ने मंत्रालय, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी सहित भृत्य की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की मांग की गयी थी जिस पर 7 बेरोजगारों ने कुल 23 लाख रुपए दिए थे। शिकायत की जांच के बाद मनीष सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत FIR दर्ज की गई थी जिसके बाद से ही लगातार आरोपी फरार था व पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया था कि मनीष सोनी पुराना मंत्रालय,तहसील रायपुर के पास बुलाकर अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम से प्रलोभन देकर भर्ती की परीक्षा के एडमिशन कार्ड की हार्ड कापी का प्रिंट निकालकर वाट्सएप पर मंगवाना था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले न्यू शांति नगर रायपुर में रहता था जिसके बर्फ आरोपी को आखरी बार हाउसिंग बोर्ड कालोनी कंचना, राजीव लोचन अपार्टमेंट में देखा गया था।

Related Articles

Back to top button