उत्तर प्रदेशदेश विदेश

दूल्हे की थी नजर कमजोर तो दुल्हन ने उल्टे पांव लौटायी बारात, देखते रह गए सब

उत्तरप्रदेश के औरैया ज़िले से अजीबोगरीब मामला मामने आ रहा है। वहां पर आई एक बरात में दूल्हे की नज़र कमजोर होने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से मना किया। लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें क़रीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। एफआईआर दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस ने अब तक कुछ कार्रवाई नहीं की है।

वहीं दुल्हन अर्चना ने बारातियों पर आरोप लगाया कि मेरे मां-बाप को धोखे में रखा गया, ये बताया ही नहीं गया कि लड़के की आंखों में कोई दिक्कत है। बारात के दिन पता चला कि चश्मा हटा दें तो वो बिल्कुल नहीं चल पाएगा। जो खर्चा हुआ है और सामान गया है, वो वापस मिले। अर्चना ने यह भी दावा किया कि दूल्हा बिना चश्मे के अखबार पढ़ने में नाकाम रहा।

आपको बता दें कि बीते हफ्ते बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के एक गांव से उत्तर प्रदेश आई बारात को भी बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि दूल्हा सहित 15 लोगों को उत्तर प्रदेश में ही बंधक बना लिया गया। बंधक बनाए जाने की खबर के बाद यह मामला थाने पहुंचा जिसके बाद किसी तरह इसे सुलझाया गया।

Related Articles

Back to top button