छत्तीसगढ़
Breaking: रायपुर में थमा कोरोना संक्रमण, रायपुर में आज मिले सिर्फ 18 कोरोना मरीज, केवल 1 मौत

रायपुर। राजधानी वासियों के लिए राहत भरी खबर है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। रोजाना कम संख्या में नए केस मिल रहे हैं। गुरुवार को सिर्फ 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। केवल एक मरीज की मौत हुई है।



