inh24छत्तीसगढ़

रामवन गमन पथ से राजस्व अमले ने हटाया बेजाकब्जा, लोगों ने की जमकर हुज्जतबाजी

जांजगीर-चांपा जिले के टेंपल सिटी शिवरीनारायण में आज राजस्व विभाग की टीम ने राम वन गमन पथ के रास्ते में रोड़ा बन रहे अवैध कब्जा धारियों पर कार्यवाही की है। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ बेजा कब्जा धारियों ने जमकर हुज्जत बाजी की। बेजा कब्जा धारी परिवार के लोगों ने महिलाओं को सामने कर दिया और पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एसडीएम मेनका प्रधान की टीम ने महानदी के किनारे राम वन गमन पथ निर्माण स्थल पर लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़कर बेदखली की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि शिवरीनारायण राम वन गमन पथ के मुख्य चिन्हित केंद्रों में से एक है मगर यहां पर पट्टे धारियों ने शासन के निर्धारित रखबे से अधिक जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया था जिसकी वजह से राम वन गमन पथ के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी, बार-बार नोटिस के बावजूद इन बेजाकब्जा धारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था जिसके बाद आज कार्यवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button