कल दिखाई देगा स्ट्राबेरी मून, चांद का ऐसा रूप कभी नही देखा होगा आपने, जानें कहां देख सकेंगे आप

24 जून को आसमान में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। 24 जून को एक अनोखी खगोलीय घटना आसमान में दिखाई देगी। इस दिन आसमान में चांद स्ट्रॉबेरी के रंग में दिखाई देगा। इस अनोखी खगोलीय घटना को स्ट्राबेरी मून कहा जाता है। इस दिन चांद आकार में बड़ा और थोड़ा-थोड़ा स्ट्राबेरी की तरह गुलाबी रंग का दिखाई पड़ेगा। ये साल का आखिरी सुपरमून होगा।
ऐसे में चांद धरती के आसपास अपनी कक्षा में सबसे करीब होता है और इसलिए आम फुल मून से ज्यादा बड़ा और रोशन होता है। स्ट्रॉबेरी मून आमतौर पर स्प्रिंग के आखिरी फुल मून पर होता है। इसे ब्लूमिंग मून, ग्रीन कॉर्न मून, होएर मून, बर्थ मून, एग लेयिंग मून, हैचिंग मून, हनी मून और मीड मून भी कहते हैं। जून में शादी करने के रिवाज के कारण इसे ‘हनी मून’ कहा जाता है।
गौरतलब है कि सुपरमून तब बनती है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में घूमते हुए पृथ्वी के सबसे करीब आ जाता है। साथ ही उस दिन पूर्णिमा का दिन भी होता है, मतलब वो दिन जब चंद्रमा का आकार सबसे बड़ा दिखता है। 24 जून को 2021 को हम सुपर मून देखेंगे। सुपरमून के मौके पर चांद न सिर्फ ज्यादा चमकदार दिखता है बल्कि आम दिनों के मुकाबले ज्यादा बड़ा भी दिखता है।
आपको बता दें कि भारत में स्ट्रॉबेरी मून नहीं देख पाएंगे क्योंकि चंद्रमा लगभग 11.15 बजे IST निकलता है. चंद्रमा आंशिक रूप से रात 11.15 बजे ग्रहण शुरू होगा और भारतीय समय के अनुसार 2.35 बजे तक चलेगा। हालांकि निराश होने की ज़रूरत नहीं है। नासा अपनी वेबसाइट से इसका लाइव प्रसारण करेगा। जहां जाकर आप देख सकते हैं।