कमांडो’ फेम एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन

कोरोना वायरस के चलते देश का बुरा हाल है. अस्पतालों में जरूरी सामान की कमी और लाखों लोगों के संक्रमित होने से देशभर में चिंता का माहौल बना हुआ है. आम लोगों संग कई सेलेब्स ने भी अपनी जान गवां दी है. ऐसे में कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है. अब मिस इंडिया रह चुकी मॉडल और एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने खास बातचीत में बताया है कि वो क्वारनटीन में अकेले ही अपना ख्याल रख रही हैं. साथ ही वह कोरोना से जंग भी लड़ते हुए समाजसेवा भी कर रही हैं. कोरोना की वजह से रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग पूजा ने बताया कि वह काम पर नहीं जा रही हैं. उन्होंने कहा, ”मैं पिछले पांच-छह दिनों से अपने घर पर ही क्वारनटीन हूं. और मैं इस वायरस से लड़ रही हूं. अच्छा भला हम सब गोवा में हमारी अपकमिंग फिल्म “जहां चार यार” की शूटिंग कर रहे थे,
READ ALSO – ‘इंडियन आइडल 12’ में नेहा कक्कर फ्लोरल सूट पहन देसी लुक में नजर आ रही, देखे PHOTOS
अचानक पता चला कि हमारी को-स्टार मेहर विज को कोरोना हो गया. हमारे प्रोडूसर ने हमें सूचित किया कि हम शूट बाद में कर लेंगे फिलहाल सबकी जान की सेफ्टी जरूरी है. तो हम सब ने वहां से पैकअप किया और मुंबई वापस आ गए.” पूजा ने आगे बताया, ”मैं तुरंत अपने घर वालों से नहीं मिली क्योंकि मैं जानती थी कि मैं बाहर से आ रही हूं और ऐसे में मेरा डायरेक्ट जाकर आपने घर वालों से मिलना सही नहीं होगा. तो मैंने मम्मी को घर भेज दिया और मैं अकेले ही रुक गई. हर जगह मैंने अपने हाथ सैनिटाइज किए, मास्क लगाए रखा लेकिन इतने नियमों का पालन करते हुए भी मुझे कोविड हो गया. जब मुझे बुखार आया तो टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया. लेकिन मैं डरी नहीं मेरे करीबी लोग और फैंस लगातार मेरे साथ हैं. मुझे लगातार सोशल मीडिया पर गेट वेल सून के सन्देश आ रहे है. मैं खुद भी अब सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे लोगों की मदद करने की कोशिश भी कर रही हूं,
READ ALSO – करिश्मा तन्ना ने पूल किनारे डीप नेक ड्रेस में करवाया hot फोटोशूट, photo देख फैंस के छूटे पसीने
जो इस महामारी से लड़ रहे है. क्योंकि ये ऐसा वक्त है कि लोग एक दूसरे के साथ खड़े हैं. चाहे वो खुद इस महामारी की वजह से परेशान हों. तो मैं सबसे ये कहना चाहूंगी आपसे जितना हो सके दूसरों की मदद के लिए आगे जरूर आएं. एक-दूसरे के साथ की इस वक्त हमें बहुत जरूरत है.लॉकडाउन लगाना अच्छा फैसला है पूजा चोपड़ा ने लॉकडाउन बात की और बोलीं कि भाई जब जान है, तो जहां है. मैं इस तालाबंदी के फैसले को बहुत सकारात्मक सोच के साथ देख रही हूं. जिस तरह से मुंबई में लॉकडाउन से पहले केसेज बढ़ रहे थे,

लॉकडाउन की वजह से उन पर काफी हद तक अंकुश लगा है. सीधी-सी बात है अभी हमें कमाने और अपनी इकनॉमी की तरफ नहीं बल्कि सरवाइवल की तरफ ध्यान देना चाहिए. जान है तो जहान है. जब आप ही नहीं होंगे तो बाकी चीजों के बारे में सोच कर क्या फायदा इस लिए सुरक्षित रहें और दूसरों को भी रखें. फिल्म चार यार में दिखेगा पूजा का नया अवतार अपनी फिल्म के बारे में पूजा चोपड़ा ने बताया, ”हमारी ये फिल्म पूरी तरह से वीमेन सेंट्रिक है.
READ ALSO – कोरोना पॉजिटिव रणधीर कपूर को ICU में शिफ्ट किया गया, वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बावजूद संक्रमित हुए 74 साल के अभिनेता

इस फिल्म में हम चार लड़कियां हीरो हैं. मैं, स्वरा भास्कर, शिखा तालसनिया और मेहर विज. बहुत ही मजेदार कहानी है. चारों के दमदार रोल हैं. जिस तरह का टाइटल है फिल्म का हम चार यूपी की लड़कियां हैं, जो बहुत अच्छी सहेलियां हैं. कैसे अपनी जिन्दगी खोजती हैं. बता दे कि पूरी फिल्म इन चार किरदारों के इर्द गिर्द ही घूमती रहेगी. कहानी फिल्म की इतनी अच्छी है कि स्क्रिप्ट पढ़ते ही हम चारों फिल्म को मना नहीं कर पाए और झट से हमने ये फिल्म साइन कर लिया. बस मैं फिलहाल मैं इस कहानी के बारें में इतना ही आपको बता सकती हूं.” मिली जानकारी के अनुसार पूजा चोपड़ा और शरमन जोशी की एक और फिल्म “बबलू बैचलर”, जो अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी कोविड के चलते एक बार फिर उसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है. ये फिल्म कोविड के चलते दूसरी बार रिलीज से टाली गई है. बबलू बैचलर पिछले साल 2020 में भी मार्च महीने में रिलीज की जानी थी




