
गिरीश गुप्ता गरियाबंद। स्थानीय विश्राम गृह में आज श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया था।संग़ठन के विस्तार के लिये आयोजित इस बैठक में जिले व ब्लॉक स्तर के पदाधिकरियों को बुलाया गया था।दो घण्टे तक चले इस बैठक में गरियाबन्द इकाई का गठन,व अन्य इकाइयों में संगठन के मजबूती पर गहन चर्चा किया गया।समाचार संकलन व प्रकाशित खबर के बाद दुर्भावना वश पत्रकारो के साथ किये जाने वाले घटना व पुलिसिया कार्यवाही का मुकाबला कर पत्रकारों को कैसे सुरक्षा दी सकती है इस विषय पर भी चर्चा किया गया।
संघ के वरिष्ठ सदस्य मनोज वर्मा के स्वर्गवास धर्मपत्नी को संघ ने मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा के साथ बैठक का समापन किया गया।बैठक में संगठन के सरंक्षक फारूख मेमन, भारत बखरिया ,मनोज वर्मा, राष्ट्रिय पार्षद अख्तर मेमन,प्रदेश सहसचिव मनमोहन नेताम, सम्भाग उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,जिला अध्यक्ष गोरेलाल सिन्हा, जिला महासचिव पुरुषोत्तम पात्र,के अलावा गरियाबन्द से फारुख मेमन मनोज वर्मा,सागर मयानी,रितेश यादव,लोकेश्वर सिन्हा,अश्वनी सिन्हा,राधे श्याम सोनवानी देवा मरकाम, फिंगेश्वर से जितेंद शर्मा,अरेंद पहाड़िया, छुरा से यशवंत यादव– देवभोग से रमेश सोनी,जयविलश शर्मा, धनंजय बिहारी,शुभम भटनागर,मो लतीफ,विपिन सोनवानी,आदित्य बेहरा, प्रतीक बेहरा,अमलीपदर से संजय दूबे, गिरीश गुप्ता,ओंकार पर्वते मौजूद थे।
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी संघ- बदलते परिवेश व डीजीटल समय मे ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को खबर संकलन, उनके अधीकार,दायरे के अलावा कानूनी अड़चने से बचने की शैली सीखाने संघ द्वारा पत्रकार प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा रखे गए इस सुझाव को सर्वम्मति से प्रस्ताव पारित कर जल्द ही रूपरेखा तैयार करने हेतु निर्णय लिया गया है।



