जरा हटके

अनोखी प्रेम कहानी बुढ़ापे में रचाई शादी, पुत्र बना माता पिता का बराती जाने पूरी खबर

उन्नाव . उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक अनोखी शादी सामने आई है। यहां एक गांव के 58 साल के दूल्हा और 50 साल की दुल्हन शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनका 13 साल का बेटा बाराती बनकर बैंड बाजे पर डांस करता नजर आया।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव गंजमुरादाबाद के गांव का है।

शादी के बाद 58 साल के बुजुर्ग ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसे बिना शादी के महिला साथ रहने पर ताने मारते थे। इन तानों से बचने के लिए प्रधान के कहने पर दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर शादी करने का फैसला कर लिया।

बता दें कि रसूलपुर रूरी में रहने वाले नारायण और रामरती दोनों करीब पंद्रह सालों से साथ में रह रहे हैं। परिवार में कोई और न होने के कारण दोनों बंटाई पर खेती और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।

शादी के लिए ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की मदद से 12 जुलाई की रात दोनों ने शादी की रस्में पूरी कर लिया। सभी गाड़ियों में सवार होकर गांव के ब्रम्हदेव बाबा के मंदिर पहुंचे। जिसके बाद देर रात घर में दोनों ने शादी के फेरे लिए।

15 सालों से एक साथ रह रहे नारायण और रामरती का एक बेटा भी है। जिसे वो बड़े ही लाड़ प्यार के साथ रखते हैं। बेटा अपने माता-पिता की शादी से बेहद खुश है और उसने शादी में डीजे पर जमकर डांस भी किया। रामरती के पिता ने कन्यादान की रस्म भी निभाई और धूमधाम से विवाह की सभी रस्में पूरी की।

इस शादी से गांव के अलावा उनके परिजन भी बेहद खुश नजर आए। दूल्हे की बहन जानकी का कहना है कि अपने भाई की शादी से वो बेहद खुश हैं। देर रात तक शादी का जश्न मनाया गया और पूरे इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है। इस बारात में पूरी तैयारियां ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने खर्च पर की।

Related Articles

Back to top button