Social media: जाको राखे साइयां मार सके न कोय, छत से गिरने पर भी सही सलामत बच्चा, नहीं आई खरोच

कई बार ऐसे चमत्कार होते हैं कि भयानक एक्सीडेंट में भी खरोंच तक नहीं आती। लोग इसे ईश्वर का चमत्कार कहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा छत पर से गिर जाता है लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं होता।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा छत पर से गिर जाता है तभी एक दूसरा बच्चा वहां भागता हुआ आता है और उसकी वजह से बच्चे की जान बच जाती है।
दरअसल, एक बच्चा गली से गुजर रहा था। तभी एक पतंग कटकर वहां आती है और जमीन पर गिरने ही वाली होती है। तभी गली से गुजर रहा बच्चा उस पतंग को लूटने के लिए भागता है। जैसी ही पतंग जमीन पर गिरती है तो वह बच्चा उसे उठाने के लिए झुकता है। उसी वक्त वहां एक बच्चा छत से नीचे गिर जाता है। वह बच्चा पतंग उठा रहे बच्चे पर गिरता है। इसकी वजह से उस बच्चे की जान बच जाती है।
देखें वीडियो…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उस बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि वह पतंग उठा रहे बच्चे पर गिरा। अगर ऐसा नहीं होता तो उस बच्चे को गंभीर चोट लग सकती थी। वहीं पतंग उठा रहे बच्चे को बिल्कुल भी आभास नहीं था कि कोई बच्चा छत से गिर रहा है। यह वीडियो सिर्फ 18 सेकेंड का है लेकिन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इसे ईश्वर का चमत्कार ही बता रहे हैं। एक ने कहा कि ईश्वर ने छत से गिरते हुए बच्चे को बचाने के लिए ,पतंग लूटने के बहाने दूसरे बच्चे को उसके ठीक नीचे भेज दिया! कमाल है ईश्वर की इच्छा के विरूद्ध कुछ भी संभव नहीं!’




