जरा हटके

सोशल मीडिया पर दुबारा एक्टिव हुआ कुल्हड़ पिज्जा कपल, MMS को बताया AI एडिटेड, जानिए पूरा मामला

कुल्हड़ पिज्जा‘ कपल के नाम से मशहूर सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर तो आपको याद ही होंगे। दोनों का प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद हर तरफ बवाल मच गया था।

हालांकि सहज ने कई बार मीडिया के सामने आकर कहा कि ये AI से बनाया हुआ वीडियो है। हालांकि, इस मुद्दे ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

एक बार फिर ये कपल एक बार फिर चर्चा में आया, जब दोनों का वीडियो फिर से वायरल हो गया। मगर इस बार वीडियो कोई MMS नहीं बल्कि कुछ और ही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर सहज और गुरप्रीत का क्लिप सामने आया तो लोगों ने दोनों को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बताते चलें कि कल यानी 25 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में सहज और उनकी पत्नी गुरप्रीत ने भी होली खेली। दोनों का यही होली खेलने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने वाहवाही लूट ली है। मगर दूसरी ओर प्राइवेट वीडियो की भी लोगों को याद आ गई और देखते ही देखते लोगों ने दोनों को जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।

क्लिप में सहज और गुरप्रीत साथ में खड़े हैं। इसके बाद सहज पत्नी को होली का रंग लगाने लगते हैं। गुरप्रीत रंग में लाल हो जाती हैं और वो भी अपने पति को कलर लगाती हैं। क्लिप सोशल मीडिया पर ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब लाइक कर रहे हैं और इसपर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

देखें वीडियो….

एक यूजर ने कहा कि इन्हें तो शर्म आनी चाहिए अब भी वीडियो बना रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये दोनों फिर से आ गए। ये कैमरा के सामने वीडियो कैसे बना सकते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जो इन दोनों को सपोर्ट करते दिखे। यूजर्स ने कहा कि सहज और उनकी पत्नी की भी निजी जिंदगी है। जिस तरह से लोग इन्हें अब भी परेशान कर रहे हैं, वो बिल्कुल गलत है।

Related Articles

Back to top button