उत्तर प्रदेश

झगड़े के बाद पत्नी ने काटी दांत से बच्चों के सामने ही पति की जीभ, पुलिस ढूंढ रही जीभ को


लखनऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के राधाग्राम मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की जुबान दांत से जीभ काट ली, जिससे जीभ कटकर गिर गई।

शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच जबाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला सलमा को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि आरोपी सलमा राधाग्राम कालोनी की रहने वाली है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था। मुन्ना मजदूरी का काम करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं। सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे। इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट भी शुरू हो गई। इस दौरान सलमा ने मुन्ना की जबान दांत से काट ली।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामूली कहासुनी में पत्नी ने पति की जीभ काटी है। आरोपी पत्नी ने घरेलू नोकझोंक के चलते पत्नी ने यह कदम उठाया है। एडीसीपी के मुताबिक, पति और पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों अलग रहते थे। लेकिन पीड़ित बच्चों से मिलने के लिए जाया करता था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने अपने पति की दांत से जीभ काट ली। इससे वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है और जुबान का गायब टुकड़ा खोज रही है।





Related Articles

Back to top button