School Holiday: बच्चो के खुशखबरी, गर्मी की छुट्टियों की बढ़ी तारीख…

School Holiday: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने छुट्टियों को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया है। अब स्कूल 27 जून, 2023 को खुलेंगे। इससे पहले स्कूलों को 15 जून को फिर से खोलने का समय निर्धारित किया गया था। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
School Holiday: इंदौर कलेक्टर ने अपने जारी आदेश में लिखा है कि जिला इन्दौर अंतर्गत ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा की दृष्टि से जिले की समस्त शासकीय/ अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. आदि समस्त प्रकार के बोर्ड से संबंधित शालाऐं विद्यार्थियों के लिए दिनांक 19.06.23 से पूर्व संचालित नहीं होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Read More- CG CRIME: बेटी से झगड़ने को मना किया तो, घरजमाई दामाद ने किया ससुर का कत्ल…
School Holiday: भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के जारी आदेश के तहत भोपाल जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल 16 जून तक नहीं बल्कि 19 जून तक बंद रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और गर्मी से बचाव की दृष्टि से जिले में गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल को खोलने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। भोपाल जिले के सभी शासकीय और आशसकीय स्कूल, भीषण गर्मी और मौसम को देखते अब 19 जून से पहले नहीं खोले जाएंगे।