उत्तर प्रदेश
Breaking news- भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को स्टेज शो के दौरान लगी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती…

बिहार। सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। पैर में गोली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें वाहन से निजी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टर ने गायिका का सफल ऑपरेशन किया और पैर से गोली निकाल दी है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
Read More- रायपुर: पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार लड़कियों ने लूटा मोबाइल,शिकायत दर्ज़…




