खेल जगत
Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटिना को हराया…
टोक्यो। हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने अर्जेंटिना को 3-1 से हरा दिया है। भारतीय टीम ने ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है। भारत की ओर से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया।
भारतीय टीम की इस ओलंपिक में ये तीसरी जीत है। उसने इससे पहले स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल की थी।अर्जेंटीना ने पहला गोल दाग दिया है। भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली थी, उसके पास इसे और मजबूत करने का मौका था, लेकिन उसने गंवा दिया। अर्जेंटीना की ओर से 47वें मिनट में गोल आया. Maico Casella ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल किया।
तीसरे क्वार्टर के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है. टीम इंडिया की ओर से गोल वरुण कुमार ने 43वें मिनट में किया।




