MIVSRH – IPL 2021 छक्कों के बादशाह बने रोहित शर्मा, तोड़ डाला धोनी का रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा ने 32 रनों की छोटी पारी के दौरान दो छक्के उड़ाए। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक छक्का जड़ने का एमएस धोनी का भारतीय रेकॉर्ड तोड़ दिया है।
IPL 2021 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। मैदान पर उतरते ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जबरदस्त बैटिंग शुरू की। हालांकि, वह अच्छी शुरुआत के बाद 25 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के उड़ाए।
रोहित अब टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ा। रोहित ने तीसरे ओवर में मुजीब उर रहमान को 5वीं गेंद पर सिक्स उड़ाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी के 216 सिक्स की बराबरी की, इसके बाद अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार को डीप मिड विकेट पर छक्का उड़ाते हुए धोनी को पीछे छोड़ दिया।
आपको बता दें कि इस मैच से पहले रोहित के नाम 215 छक्के थे, जबकि धोनी के नाम 216 छक्के दर्ज थे। सबसे अधिक छक्का उड़ाने वालों की लिस्ट में रोहित अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक क्रिस गेल ने 351 और एबी डिविलियर्स ने 237 छक्के लगाए हैं। हालांकि, ये दोनों ही विदेशी हैं।
इससे पहले मैच में मुंबई इंडियंस टीम ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के नौवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया। दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है।