IPL 2023 मुंबई ने वो कर दिखाया जो अभी तक कोई टीम नहीं कर पाई है, मुंबई इंडियंस ने बनाये दो बड़े रिकॉर्ड

IPL 2023: आईपीएल का टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। इसके मुकाबले काफी रोमांचक हो रहे हैं। हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने मैच के दौरान दो बड़े रिकॉर्ड बनाए है । मुंबई ने वो कर दिखाया जो अभी तक कोई टीम नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे कम ओवर में 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है। मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ 16.3 ओवर में 200 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 15 गेंद शेष रहते 208 रन बनाए थे। हालांकि रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई ने 21 गेंद शेष रहते 200 रन चेज किए हैं।
read also – IPL 2023 गुजरात और चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय, मुंबई अपने बाकी बचे सभी मैच जीत जाती है , तो टॉप 4 में मिले गई जगह
मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को खेला गया मैच ऐतिहासिक रहा। MI एक सीजन में 200 या उससे ज्यादा रन चेज करने वाली पहली टीम बनी। अभी तक यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास था। इन दोनों टीमों ने क्रमशः 2014 और 2018 में 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब मुंबई इंडियंस ने तीन बार 200 रनों का पीछा करते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 199/6 का स्कोर बनाया। यह इस विकेट के लिए टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। कप्तान प्लेसिस 65 रन और मैक्सवेल 68 रन बनाए। प्लेसिस ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए हजार टी20 रन पूरे किए। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को आसान बना दिया। उन्होंने 35 गेंदों में 83 रन बनाए। यादव ने आरसीबी के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सूर्या 83 और वाढेरा 52* रन ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़े।




