कोरोना संकट से बीच आज से शुरू होगी IPL 2020 की जंग, पहले मैच में होगा मुंबई इंडियंस का सामना धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से
कोरोना के बीच आज शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल क्रिकेट के उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का सामना पहले मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। भारत में कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है और मैदान में दर्शक नहीं होंगे।
read also,,खुशखबरी ! सोना – चांदी हुआ सस्ता, जानिए क्या है नया भाव
आज के पहले मैच में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है। रोहित, क्विंटोन डिकॉक, सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन, पंड्या बंधु, कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी को मजबूत देते हैं। ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर नाइल भी टीम में हैं।
चेन्नई टीम में इतने सालों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। धोनी के सबसे विश्वस्त सिपहसालार सुरेश रैना इस बार नहीं है। उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ भी उपलब्ध नहीं है जो कम से कम पांच बार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। लेकिन चेन्नई के पास वाटसन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा और ब्रावो जैसे मैच विनर हैं। मिशेल सेंटनेर और लुंगी एंगिडि भी चयन के लिये उपलब्ध हैं।
IPL में पहली बार नहीं होंगी ये सारी चीजें
1. गेंद पर नहीं होगा लार का इस्तेमाल
2. पहली बार स्टेडियम नहीं होंगे फैंस
3. चीयरलीडर्स का नहीं दिखेगा जलवा
4. टॉस के बाद खिलाड़ी नहीं मिलाएंगे हाथ