राशिफल - अध्यात्म

31 March 2020 – जानिए आज का राशिफल, इन राशि स्वामियों को आज यह करने की है आवश्यकता तो दिन होगा सफल

मेष: राशि स्वामी मंगल की मेष राशि पर दृष्टि सुख देगी। मामूली रूप से सरदर्द या चक्कर की समस्या हो सकती है। इस वक्‍त आपको घर में रहकर स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष रूप से ध्‍यान देने की जरूरत है। परिवार में ध्यान आवश्यकता है।

वृषभ: गुरु की इस राशि पर दृष्टि शुभ फलों में वृद्धि करेगी। आध्यात्मिक गुणों का विकास होगा। कोई उम्मीद मन के फलक पर तरंगें बिखेरेगी। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या घेर सकती है धैर्य से काम ले, सेहत में सुधार आएगा। अकारण तनावग्रस्त न रहें।

मिथुन: आपके जीवन में उम्‍मीद की नई किरण जगा देगा। आपको गले की ख़राश इस वक्‍त डरा सकती है। लेकिन परेशान होने की बजाए आप सेहत पर ध्‍यान दें और ठंडी चीजों से दूर रहें। अध्ययन में अरुचि हो सकती है। पठन पाठन में रूचि जगाएं।

कर्क: उलझनें बढ़ सकती हैं। इस वक्‍त आप धैर्य से काम लेंगे तो आगे चलकर सब कुछ सही रहेगा और स्थिति में भगवान चाहेंगे तो जल्‍द ही सुधार होगा। चिंता न करें क्योंकि यह वक्त भी कल की तरह गुजर जाएगा।

सिंह: आज का दिन व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।

कन्या: लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला: विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु: दिन सावधानी और सतर्कता का है। रोजाना के कामों से इतर कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास होगा। संभावनाओं की तलाश करें।

मकर: साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें।

कुंभ: नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक आज उत्तम है।

मीन: व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। भाई-बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आने की आशंका है। आय में अस्थिरता हो सकती है।

Related Articles

Back to top button