Telangana Shocker: पति की ठगी के आरोप में आंगनवाड़ी शिक्षिका को पेड़ से बांधकर किया अपमानित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Telangana Shocker: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने आंगनवाड़ी शिक्षिका को पेड़ से बांधकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना कांगटी मंडल के रासोले गांव में हुई, जहां वसंता कुमारी नाम की आंगनवाड़ी शिक्षिका को कुछ ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से पेड़ से बांध दिया. आरोप है कि उनके पति प्रभाकर ने “HBM फाइनेंस” के नाम पर ग्रामीणों से पैसे लेकर धोखाधड़ी की और फरार हो गया. Telangana: टनल में फंसी 8 जिंदगियों से 72 घंटे बाद भी कोई संपर्क नहीं, रेस्क्यू में अब जुट गए रैट माइनर्स
गुस्साए ग्रामीण रामारागिड्डा गांव से रासोले पहुंचे, जहां वसंता कुमारी ड्यूटी पर थीं. उन्होंने शिक्षिका को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और अपमानित किया. बाद में गांव के कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ा गया.
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
विधायक भी साइबर ठगी का शिकार
इसी बीच, तेलंगाना में एक विधायक भी साइबर ठगी का शिकार हो गए. भारत राष्ट्र समिति (BRS) के जंगांव से विधायक पल्ला राजेश्वर रेड्डी से ठगों ने “विकसित भारत” योजना के नाम पर 1 लाख रुपये ठग लिए. आरोपियों ने 10 लाख रुपये के लोन का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के तौर पर पैसे लिए, जो विधायक ने PhonePe के जरिए ट्रांसफर किए थे.
शक होने पर विधायक ने हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. वहीं, आंध्र प्रदेश में भी हाल ही में एक विधायक साइबर ठगी का शिकार हुए थे. पोलावरम से विधायक चिर्री बालराजू को व्हाट्सऐप पर फर्जी लिंक भेजकर 12 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



