छत्तीसगढ़
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव अब एक माह के भीतर संपन्न कराने आदेश जारी, 2 सालों से है लंबित
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव अब एक माह के भीतर संपन्न् कराया जाएगा। बता दें कि चुनाव नहीं कराए जाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय को 30 दिनों के भीतर रायपुर प्रेस क्लब में चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौपी है।
बता दें कि जून 2019 को रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो चूका था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पदाधिकारियों के बीच आपसी खींचतान और उठापटक के चलते चुनाव कराने की सहमति नहीं हो सकी थी। कई पदाधिकारियों ने कार्यकाल ख़त्म हो जाने के बाद अपना इस्तीफ़ा भी सौंपा था। अब सुचना मिल रही है कि मामले की शिकायत के बाद कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने चुनाव संपन्न कराने का आदेश जारी किया है।




