बलौदाबाजार – इस बात पर बुजुर्ग ने की अपनी 60 वर्षीय पत्नी की हत्या, उजड़ा परिवार

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – जिला बलोदा बाजार के गिधपुरी(पलारी) थाना अंतर्गत ग्राम हरिनभट्टा में एक बुजुर्ग ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बारे में गिधपुरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 02.10.2021 को थनवार पिता मनी राम सेन ग्राम हरिनभटठा ने थाना आकर सूचना दिया कि उसके पिता नेअपनी स्वयं की पत्नि सतवन्तीन बाई सेन को रात्रि करीब 01.30 बजे पैसा छिपाकर रखने की बात को लेकर झगडा विवाद होने पर गला को हाथ से दबाकर हत्या कर दिया है।
सूचना पर स्टाफ द्वारा घटना स्थल ग्राम हरिनभटठा पहुचकर प्रार्थी थनवार पिता मनीराम सेन ग्राम हरिनभटठा के सूचना पर अपराध क्रमांक 0/2021 धारा 302 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया । बताया जा रहा है कि मनीराम सेन की दो पत्नियां थी, और बेटे बहु भी है जो अलग रहते है। बीती रात लगभग 1 से 2 बजे की बीच आरोपी का अपनी पत्नी से पैसे की बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिससे तैश में आकर आरोपी बुजुर्ग ने अपनी पत्नी सतवंतिन 60 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना मिलते ही गिधपुरी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यालीन अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



