
रायपुर। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सभी डॉक्टरों की पदोन्नति रोकी गई है। चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 1 साल के लिए यह पदोन्नति रोकी है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के 4 डॉक्टर को मार्च में असिस्टेंट से प्रोफेसर बनाया गया था। लेकिन नई जगह ज्वाइन नहीं कर रहे थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पदोन्नति पर रोक लगाई है।