सेक्स करने के बाद पत्नी का गला घोंट कर दी हत्या, फेंका मोबाइल नदी में और बॉडी को……..
कानपुर (Kanpur) से एक हैरतअंगेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी से सेक्स करने के तुरंत बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना कानपुर के हमीरपुर (Hamirpur) जिले की बताई जा रहा है जहां रविवार को मामला सामने आया। घटना के संबंध में तब खुलासा हुवा जब महिला के परिवार के सदस्य पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई है।
Read Also – पोर्न फिल्मों की शूटिंग एवं उसे इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई से ये एक्ट्रेस गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान कंचन हमीरपुर के परी ओझा की रहने वाली थी। वहीं आरोपी की अमित लाल कानपुर देहात के नसीरपुर गांव का रहने वाला है. कंचन और लाल की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी और वे दो साल के बेटे के माता-पिता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कंचन का लगातार अपने पति और ससुराल वालों से झगड़ा होता रहता था।
Read Also – राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना, बोले मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान
बताया जा रहा है कि मृतिका महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. लगातार अपने ऊपर हो रहे जुल्म के बादमहिला ने अपने पति का घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के साथ रहने चली गई थी। महिला अपने माता पिता के घर रहने आ हो गई। 2 फरवरी को महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. इसके बाद, कुचेचा पुलिस आउट-पोस्ट में एक गुमशुदगी दर्ज की गई।
Read Also – दो महिलाओं की निर्मम हत्या, तीन बच्चों को भी किया घायल, घर में रह रहे बढ़ई ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस द्वारा पतासाजी करने पर जब महिला का पता नहीं चला तो उसके माता-पिता ने एसपी हमीरपुर नरेंद्र कुमार सिंह से संपर्क किया और दामाद पर संदेह जताया। कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को उससे पैसे लेने के लिए हमीरपुर शहर आने का लालच दिया। आरोपी कथित तौर पर महिला को एक खेत में ले गया जहां उसने पहले उसके साथ यौन संबंध बनाए और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
Read Also – महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, लंबे समय से यौन शोषण का गंभीर आरोप
उसके बाद आरोपी ने महिला के फोन को नदी में फेंक दिया और उसके शरीर को एक खेत में छिपा दिया। मामले की जांच पड़ताल की गई तब जाकर मामले का खुलासा हुवा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। शव रविवार को घटनास्थल से बरामद किया गया था और उसे शव परीक्षण के लिए भेजा गया है।




