ससुराल गए युवक के साथ बीवी ने दिखाई बेरहमी, मामूली बात पर काटा प्राइवेट पार्ट

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हरवंश पट्टी गांव में अपनी सुसराल गए उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ी गांव निवासी एक युवक का आपसी झगड़ा होने के बाद पत्नी ने ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। इस घटना के बाद गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read also..एक पति के लिए जब झगड़ने लगी दो पत्नियां, थाने में हुवा जमकर हंगामा, फूल ड्रामे के बीच फिर हुवा ये
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन युवक को गोपालगंज ले आए। अब युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी के किसी और युवक से फोन पर बात करने को लेकर पति का विवाद हुआ था। इसी को लेकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया।
read also..शादी के बाद भी महीनों तक पास नहीं आने देती थी दुल्हन, फिर हुआ ऐसा खुलासा कि हिल गई दूल्हे की दुनिया
बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव निवासी गोविंद मांझी की शादी चार माह पूर्व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान क्षेत्र के हरवंश पट्टी गांव में निवासी एक युवती से हुई थी। विवाह के बाद ससुराल आने पर युवक की पत्नी किसी युवक से फोन पर अक्सर बात किया करती थी। जिसकी जानकारी होने पर गोविंद मांझी ने अपनी पत्नी के दूसरे युवक से बात करने का विरोध शुरू कर दिया।
read also..मामी ने भांजे के साथ बनाया अवैध संबंध, हुवा खुलासा तो दोनों की जमकर हुई पिटाई, जानें मामला
पति ने पत्नी को फोनपर दूसरे युवक से बात करने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच पति से नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। बुधवार की शाम गोविंद मांझी अपनी पत्नी से मिलने अपनी ससुराल पहुंचा। रात में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। झगड़ा करने के बाद गोविंद मांझी सो गया। इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। युवक के चीखने-चिल्लाने पर ससुराल के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी होने पर युवक के स्वजन उसे गोपालगंज ले आए और सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
read also..सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ाए डॉक्टर सहित कारोबारी, आपत्तिजनक हालत में युवतियां हिरासत में
read also..पत्नी के ऊपर पति को था शक तो हैवानियत की हदें कर दी पार,पत्नी के प्राइवेट के साथ किया ये गंदा काम