देश विदेशमध्यप्रदेश

क्या थी वजह जो मां ने अपने ही लाल की काट डाला कुल्हाड़ी से, दिल दहला देने वाले जघन्य हत्या को दिया अंजाम

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक मां ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे को काट डाला है। घटना के संबंध में बताया गया कि अशोक नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने 8 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also- कोरोना टीका लगाने वाले वार्डबॉय की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बता दें कि महिला ने अपने कुल्हाड़ी से अपने बच्चे पर कई वार किए थे। महिला का नाम रश्मि बताया जा रहा है। मामले में परिजनों का कहना है कि 16 जनवरी को रश्मि और उसके बच्चे को घर में छोड़कर गए थे। कुछ घंटे बाद जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने देखा की 8 महीने का बच्चा खून से बिलकुल लथपथ पड़ा था। वहीं जब परिजन ने रश्मि से सवाल किया तो उसने बताया कि वो बकरी था इसीलिए वो जहां से आया था, मैनें उसे वहीं भेज दिया।

Read Also- हैरतअंगेज मामला – किशोरी की लूटते रहे 7 दरिंदे आबरु, मन भर गया तो हाईवे में बिठा दिया ट्रक पर, वहां भी होता रहा बलात्कार, सरकारी नौकरी के पिता और किशोरी की दर्दभरी दास्तां

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में परिजनों ने मामले को छिपाने का भी प्रयास किया। आरोपित रश्मि की मां ने बच्चे के शव को कपड़े में लपेट लिया और अस्पताल ले जाने की कोशिश की पर सीढ़ियों पर बच्चे का शव गिर गया जिससे लोगों को मामले की जानकारी हो गई। मामले की रिपोर्ट 17 जनवरी को दर्ज करवाई गई।

Related Articles

Back to top button