16 वर्षीय किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला, हत्या कर फेंका शव को खेत में
16 वर्षीय एक लड़की की दो व्यक्तियों द्वारा गैंगरेप के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक खेत में एक अल्पसंख्यक समुदाय की किशोरी मृत पायी गई. बाड़मेर एसपी ने कहा कि उन्हें सोमवार को मामले की जानकारी मिली।
Read Also – शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन थी छह हफ्ते की गर्भवती, पति के पैरों तले खिसकी जमीन, फिर…
मिली जानकारी के अनुसार सुआला गांव में एक किशोरी का शव मिला था और उसका गला कटा हुआ था. उसकी हत्या के बाद शव खेत में छोड़ दिया गया था. अलर्ट होने के बाद, श्यो (Sheo) स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) विक्रम संधू ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू की. बाड़मेर के एसपी आनंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सबूत इकठ्ठे किये।
इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर पत्थर और पेड़ लगाकर एनएच -68 को जाम कर दिया. ग्रामीणों के विरोध के बाद एसडीओ महावीर सिंह जोधा प्रशासन टीमों के साथ हाईवे पर पहुंचे. जोधा ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया।
Read Also – बॉयफ्रेंड से बात करती है पत्नी फिर कर देती है चैट डिलीट, पति ने लगाई पुलिस से गुहार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृत किशोरी के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में किशोरी के परिवार वालों ने तीन व्यक्तियों- गोपाल सिंह, अशोक भेल और खेता राम का नाम दिया है. सिंह के पास पीड़ित परिवार की संपत्ति के पीछे स्थित एक खेत है. सिंह और दो किसानों भेल और राम ने कथित तौर पर किशोरी को अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया. आगे आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने खेत में 16 साल की लड़की का गला काट दिया और फरार हो गए।
Read Also – शर्मनाक – दलित युवती से बलात्कार के बाद मारकर लटका दिया पेड़ पर, दरिंदो की दरिंदगी से घबराया समाज
घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीमें छापेमारी कर रही है। किशोरी के परिवार वालों ने संदिग्धों की गिरफ्तारी से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया है ,पुलिस ने अंदेशा जताया है कि किशोरी के साथ बलात्कार किया गया था लेकिन पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही उसकी पुष्टि हो पायेगी।




