देश विदेशमध्यप्रदेश
दर्दनाक हादसा: बीच बाजार फटा सिलेंडर , मौके में ही 2 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
मध्यप्रदेश: प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर आग लगने से ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक की मौके पर ही 2 की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा छोटा तालाब के पास का है। यहां एक गुब्बारे वाला बैलून बेच रहा था और उस जगह पर बच्चों की चहल-पहल बनी हुई थी। अचानक बैलून में गैस भरने वाले सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जहां मौके पर गुब्बारे वाले की और एक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस एवं एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।