देश विदेश

यातायात के बदले नियम, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों को मिलेगी ये सजा……

इंदौर: यातायात के नियम को तोड़ना अब आसान नहीं होगा। जीहां इंदौर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के पास सजा के दो विकल्प होंगे, पहला- चालान भरो या दूसरा कि चौराहे पर 1 घंटे तक यातायात संभालो।

इंदौर यातायात डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालान तो भर देते हैं, लेकिन सबक नहीं लेते। दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं। इसलिए इस बार सजा के तौर पर यातायात व्यवस्था संभालने का विकल्प भी सजा के तौर पर जोड़ा गया है। जब नियमों का उल्लंघन करने वाला स्वयं दूसरों को नियम-कायदे बताने की मशक्कत करेगा, तब जाकर उसे किसी और की परेशानी का आभास हो।

Related Articles

Back to top button