OMG 2 के टीजर रिलीज से पहले अक्षय कुमार को मिली चेतावनी फैंस बोले

OMG 2: लगातार फ्लॉप हुई अक्षय की फिल्मों के बाद अब ओएमजी 2 को लेकर काफी बज बना हुए है। फैंस भी अक्षय के लुक देखने के बाद फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अक्षय ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें वे शिव शंकर के रूप में दिखाई दे रहे थे।
READ MORE- सावन के पहले सोमवार शिवालयों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, पूरा नगर हुआ शिवमय
OMG 2: इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही अक्षय ने ओह माय गाॅड 2 के टीजर रिलीज डेट की घोषणा की। वहीं अब टीजर रिलीज होने के पहले ही अक्षय कुमार को दर्शकों की चेतावनी मिल रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इससे पहले ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षय कुमार को चेतावनी मिलना शुरू हो गई है। बता दें कि आदिपुरुष और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लग चुका है।
OMG 2: ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गाॅड 2 के मोशन पोस्टर में उन्हें शिवाय के लुक में देखकर लोग एक्टर को उनकी धार्मिक भावनाएं आहत न करने और धर्म को ध्यान में रखते हुए टीजर रिलीज करने की एडवाइज दे रहे हैं। अक्षय कुमार के लुक को देख जहां कुछ लोगों ने उनकी खूब तारीफ की और फिल्म को सुपरहिट बताया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सलाह देते हुए लिखा ‘मजाक न बनाना इस बार, सनातन और देवी-देवताओं का, समझे खिलाड़ी कुमार।
READ MORE- CG NEWS: सावन के पहले सोमवार में भगवान श्री कुलेश्वर नाथ में दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…
OMG 2:’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘उम्मीद है कि आप हिंदू धर्म का मजाक नहीं बनाएंगे।’ एक अन्य ने लिखा ‘अगर सनातन धर्म का कही भी अपमान हुआ तो परिणाम उचित नहीं होगा ध्यान रहे।’ ओह माॅय गाॅड फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज होने वाला है। ये टीजर हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 के साथ रिलीज किया जाएगा।




