महिला टीवी न्यूज़ एंकर ने की ख़ुदकुशी, कई न्यूज़ चैनलों में कर चुकी है काम
पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला पत्रकार ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि न्यूज एंकर ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। महिला एंकर का नाम प्रियंका जुनेजा है जो कई न्यूज चैनल में काम कर चुकी है। पुलिस को घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एंकर प्रियंका ने किस वजह से इतने बड़े कदम उठाने के लिए मजबूर हुई, अभी तक इस बात का इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि प्रियंका कई निजी न्यूज चैनलों में काम कर चुकी हैं, फ़िलहाल वह हरियाणा के एक यूट्यूब चैनल में एंकरिंग कर रही थी।
पुलिस ने बताया है कि प्रियंका ने 13 जून 2020 को फेसबुक पर अपना आखिरी बुलिटिन पोस्ट किया था। पुलिस प्रियंका के परिजनों से पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रियंका की मौत से उसके दोस्त और माता पिता को गहरा सदमा लगा है। वह अभी तक नहीं जान पा रहे हैं कि उनकी बेटी ने किस बात से इतनी परेशान थी, जो हमको अकेला छोड़कर चली गई। उसको देखकर कभी लगा नहीं कि वह ऐसा कर लेगी।