मुख्यमंत्री सोरेन देंगे कांग्रेस को राज्यसभा सीट, सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात

कांग्रेस को राज्यसभा सीट देने पर हेमंत सोरेन राजी हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को राज्यसभा सीट देने पर सकारात्मक रुख दिखाया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के क्रम में राज्य के वर्तमान हालात और राज्यसभा चुनावों में राजनीतिक स्थिति पर करीब एक घंटे तक चर्चा की। कांग्रेस की राज्य से राज्यसभा सीट की मांग पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। झामुमो और कांग्रेस एक साथ मिलकर रविवार को उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे।
अभी तक फैसला मेरी जानकारी में नहीं है परन्तु हम कह सकते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और झारखंड CM के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। हम समझते हैं कि आज ही सूची आ जाएगी…कांग्रेस के संदर्भ में बातचीत हुई है। कांग्रेस का उम्मीदवार होगा: राजेश ठाकुर, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष pic.twitter.com/u5wmE5UE7p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.