देश विदेश

किसानों के भारत बंद के आवाहन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया समर्थन, कृषी कानूनों के विरोध में कल ‘भारत बंद’

किसानों के भारत बंद के आवाहन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने समर्थन दिया है कल यानी सोमवार को किसान संगठनों ने तीन कृषी कानूनों के विरोध में ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।किसान संगठन लगातार तीन किसी कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं किसानों के इस भारत बंद को अलग अलग राज्यों की सरकारों का समर्थन भी मिल रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी भारत बंद को अपना समर्थन दिया , बता दें कि किसानो के प्रदर्शन को कांग्रेस सरकार शुरुआत से समर्थन किया है। कांग्रेस के अलावा छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने भारत बंद का समर्थन किया है। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने 28 सितंबर को राजिम में किसान महापंचायत करने की घोषणा भी की है। जिसमें राकेश टिकैत समेत कई बड़े किसान नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान संगठनों को भारत बंद पर समर्थन देते हुए कहा  सरकार के तीनों कानूनों के खिलाफ सबसे पहले राहुल गांधी ने रैली निकाली थी,, जिसके बाद पंजाब हरियाणा के किसान और अलग-अलग राज्यों के किसानों ने आंदोलन किया,,,छत्तीसगढ़ के किसान भी शामिल हुए,,, इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी हमने बिल पारित किया था,,, लेकिन राजभवन से कुछ नहीं हुआ है,,,,

Related Articles

Back to top button