जन्मदिन के दिन ही बुजुर्ग ने ली आखरी सांस, साथियों के साथ मनाया जश्न, फिर कह दिया दुनिया को अलविदा

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन के पहाड़सिंह पुरा निवासी रघुवंशी समाज के वरिष्ठ नारायण सिंह रघुवंशी ने गुरुवार रात 8 बजे 80 साल की उम्र में पहली बार अपना जन्मदिन मनाया। 11 बजे तक समाजजन व उनकी योग टोली के सदस्य बधाई देने आते रहे। देर रात 3 बजे बाद हार्ट अटैक आया। उन्हें बचाया नहीं जा सका। समाज जन को अचानक उनकी मौत पर आश्चर्य हो रहा है। जन्मदिन पर मनोज रघुवंशी, दिनेश रघुवंशी, मोहन रघुवंशी भी बधाई देने पहुंचे।
उन्होंने बताया योग टोली को रविवार योग स्थल पर पार्टी देने का कहा था। शुक्रवार को उनका कुंदा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। जहां वे योग किया करते थे। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि नारायण रघुवंशी रोज सुबह हनुमान मंदिर पर मस्ती की योग टोली के साथ योग करते थे। जीवन में कभी जन्मदिन नहीं मनाया था। पहली बार योग टोली के साथियों ने उनके घर जाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया था। इसी के बाद रात में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
समाज के मनोज रघुवंशी बताते है वे (गुरुवार) स्वस्थ थे। उनकी दिनचर्या अच्छी थी। रोज सुबह हनुमान मंदिर पर मस्ती की योग टोली के साथ योग करते थे। गुरुवार को उनका जन्म दिन था। उन्होंने आज तक अपना जन्म दिन नहीं मनाया था। पहली बार टोली के साथियों ने उनके घर जाकर बाजे बजाकर व केक काटकर जन्मदिन मनाया था। जहां वे योग किया करते थे। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।