अनोखी बच्ची के जन्म के बाद मां बाप हॉस्पिटल में छोड़ भागे, बच्ची के दोनों पैर हैं उल्टे

हरदा जिले स्थित जिला अस्पतालमें एक अनोखी बच्ची का जन्म हुआ है। दोनों पैर घुटने से नीचे और पैर पीछे की ओर मुड़े हुए हैं, जिसे उसके माता-पिता ने छोड़ दिया है। जन्म के बाद उसके पैरों को पीछे की ओर देखकर, डॉक्टर और नर्स हैरान हो गए और बच्ची को दुर्लभ मान रहे हैं। जन्म के बाद उसके माता-पिता भी अस्पताल से भाग गए हैं।
गौरतलब है कि बच्ची के जन्म के दो दिन हो गए हैं, मगर उसके माता-पिता नहीं आए हैं। इस बीच 1.6 किलो वजन वाली बच्चों को एसएनसीयू में देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है, जहां एक नर्स उसकी देखभाल कर रही है। डॉक्टर्स की मानें तो आनुवंशिकी के कारण ऐसे बच्चों का जन्म होता है या फिर मां के गर्भ में जगह कम होती है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल के रेकॉर्ड के अनुसार नवजात के माता-पिता खिरकिया प्रखंड के झंझारी इलाके में रहते हैं। प्रसव के बाद बच्चे को देखकर सभी लोग हैरान रह गए। चाइल्ड रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शनि जुनेजा ने कहा कि हमने पांच साल के करियर में ऐसा कोई मामला नहीं देखा है। इसे लेकर डॉक्टर ने इंदौर और भोपाल के अन्य बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा की है। उन लोगों ने भी इस घटना को दुर्लभ बताया है। उन्होंने कहा है कि शायद लाखों में एक ऐसा मामला होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आमतौर पर बच्चों का वजन जन्म के बाद 2.7 से 3.2 किलोग्राम के बीच होता है। यह बच्ची दुर्लभ और कमजोर है, इसलिए इसे डॉक्टरों की देखरेख में आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि नवजात शिशु खतरे से बाहर है, लेकिन एहतियात के तौर पर, डॉक्टर किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।
इंदौर स्थित अरबिंदो अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पवर्धन मंडलेचा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ऑपरेशन के बच्चे के घुटनों को सीधा किया जा सकता है। हालांकि, डॉक्टर ने कहा कि स्थिति को देखने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
वहीं, बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें ट्रेस करने के लिए शहर की पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है।