छत्तीसगढ़

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने देश में बनाया रिकॉर्ड, इस मामले में दूसरे नंबर पर

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट देश के गिने चुने विमानतलों में शामिल हो गया है। जी हाँ आपको बता दें कि इस एयरपोर्ट ने पहली बार एक महीने में 2 लाख हवाई यात्रियों की संख्या पार करने और 2019 में यात्रियों की संख्या 21 लाख पार करने का रिकॉर्ड बनाया है।

इस तरह 6.34 प्रतिशत यात्रियों में बढ़ोत्तरी हुई है। रायपुर एयरपोर्ट में 3 सालों के अंदर आने जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। सबसे ज्यादा हवाई यात्रा करने वाले टॉप फाइव एयरपोर्ट में से रायपुर को दूसरा स्थान मिला है तो वहीं अगरतला एयरपोर्ट तीसरा और जम्मू एयरपोर्ट चौथे स्थान पर रहा है।

गौरतलब है कि पहले 1 लाख यात्रियों का रिकार्ड अप्रैल 2016 में दर्ज कराया था। दिसंबर में महीने में 2 लाख 1 हजार 975 हवाई यात्रियों का आना जाना हुआ है तो वहीं 2018 में 20 लाख 404 के मुकाबले 6.34 प्रतिशत बढ़कर 2019 में 21 लाख 25 हजार 872 यात्रियों ने यहां से सफर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button