विजय का इंस्टाग्राम पर धांसू डेब्यू, ख़ुशी से झूम उठे फैंस… |

South superstar Vijay: विजय का इंस्टाग्राम पर धांसू डेब्यू, ख़ुशी से झूम उठे फैंस, मजेदार कमेंट्स के साथ कुछ यूं किया सुपरस्टार का स्वागत
South superstar Vijay:अभिनेता द्वारा अपना पहला पोस्ट अपलोड करने के तुरंत बाद ही प्रशंसकों ने अपने हीरो का जोरदार स्वागत किया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘स्वागत है दलपति’ तो दूसरे फैन ने लिखा, ‘सिनेमा पर राज करने वाले सिर्फ दलपति विजय हैं।’ इसके अलावा बहुत से फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर उनका खास अंदाज में वेलकम किया।
Read More- प्रधान मंत्री करेंगे छत्तीसगढ़ के सभी 14 विधायको से मुलाकात
South superstar Vijay:बता दें कि इस फोटो पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, उन्हें कुछ ही घंटों में अब तक उन्हें 16 लाख से अधिक लोग फॉलो भी कर चुके हैं। फिलहाल अभिनेता ने अभी तक अपने अकाउंट से किसी को भी फॉलो नहीं किया है।
South superstar Vijay:विजय को आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ तमिल ब्लॉकबस्टर वरिसु में देखा गया था। वह वर्तमान में लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो में व्यस्त हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म के साथ संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। वह इसमें नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले संजय केजीएफ चैप्टर में विलेन की भूमिका में दिखे थे। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी।