भाटापारा – जिले में आनलाईन सट्टा पर सबसे बडी कार्यवाही, 15 लाख सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
सेटअप के साथ रंगे हाथ खाईवाल के दुकान में पकडे गये 07 आरोपी, भाटापारा शहर के सटोरिया से क्रम मिलने पर दिया गया दबिश, भाटापारा पुलिस ने सटोरिया के जाल को किया ध्वस्तटीवी , लेपटाप , मोबाईल , वाई फाई , बैंक खाता , ATM चेक बुक , 15 लाख रूपये का पांइट, करोडों रूपये का ट्रांजेक्शन व शेष रकम को मोबाईल एप्प सहित किया गया जप्त

कुश अग्रवाल भाटापारा – पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार आई के एलेसेला ने जिला के सभी थाना प्रभारी को अवैध शराब बिक्री , जुआ , सट्टा इत्यादि अपराधिक कृत्य पर अंकुश लगाने के प्रभावी रूप से कडी कार्यवाही करने निर्देश दिये है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक विजय चौधरी ने क्रिकेट सट्टा के बडे से बडे खाई वाल को धर पकड करने के लिए भाटापारा शहर में दिनांक 07/08/2021 को आरोपी रवि ध्रुव उर्फ धनेश्वर ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 25 साल पता के के वार्ड भाटापारा के विरूद्ध कार्यवाही किया था इसी प्रकरण में क्रम जोडते हुए मुख्य खाईवाल का पता तलाश के दौरान रायपुर के कमलेश्वर निर्मलकर के विरूद्ध कार्यवाही किया था जिसका खाईवाला बडे बडे शहरो से जुड रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा भाटापारा शहर क्षेत्र में सट्टा जैसे अपराध को जड से खत्म करने के लिए यंहा से जुडे मुख्य खाईवाल के विरूद्ध कडी कार्यवाही कर पूर्ण रूप से बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें मुख्य खाईवाल को पता तलाश में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने अपने टीम के साथ खाईवाला के ID और मोबाईल नंबर के आधार पर संभावित स्थान में पिछले तीन चार दिन से लगातार ट्रेस करते हुए रायपुर,बिलासपुर तथा सीमावर्ती जिलों में रेकी किया तब खाईवाल जैस सेटअप लगाकर क्रिकेट मैच देखते हुए प्रत्येक बाल और रन पर हारजीत का दांव लगाते हुए रकम को ट्रांसफर करने संबंधी स्थान को पता लगाया जो शिवरीनारायण देवरी मोड खरोद का होना पाया गया।
पुलिस टीम को इसके बाद निर्देशित किया गे और नियत समय में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया जंहा पर उक्त आरोपीगण के द्वारा क्रिकेट मैच का पूरा सेटअप टीवी मोबाईल लेपटाप केलकुलेटर खाता पासबुक इत्यादि को अपने पास रखकर क्रिकेट मैच देखते हुए प्रत्येक बाल और रन पर हारजीत का दांव लगाते हुए रकम को ट्रांसफर करते पाया गया वंहा पर उन लोग के कब्जा में 1लेपटाप, 17 मोबाईल, विभिन्न लोग के नाम से बैंक खाता पास बुक एटीएम , वाई फाई रूटर , पेन कार्ड , फोटो , मोबाईल चार्जर , टीवी,नगदी रकम 3200 रूपये,पेन ड्राईव इत्यादि समान सेटअप के साथ मिला । बैंक खाता पास बुक एटीएम के स्वामी होने का पुख्ता सबूत नही मिला ।

वहीं मोबाईल लेपटाप दस्तावेज को चेक करने पर लगभग 15 लाख रूपये का सट्टा पांइट लेपटाप में होना पाया गया तथा करोडों रूपये का बैंक ट्रांजेक्शन होना पाया जिसे सेटअप के साथ सभी समानों को जप्त किया गया जिससे आरोपीगण को थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 311/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट में संलिप्त होने से थाना लाकर उक्त 07 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही किया गया है । प्रदेश से बाहर और देश से बाहर खाईवाल होने की पुष्टि हुई है जिसमें और बडे खाईवाल की गिरफ्तारी की जायेगी ।
उक्त कार्यवाही में सउनि ओम साहू, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार निषाद , आरक्षक भारत भूषण पठारी, राकेश ठाकुर , सायबर सेल के कुमार जायसवाल , नेहा तिवारी , थाना गिधौरी के आरक्षक अमीर राय , कमलकिशोर महिलांगे , थाना शिवरीनारायण के आरक्षक श्याम राठौर , सोनू श्रीकांत का विशेष योगदान रहा है ।
नाम आरोपी
- चिरंजीवी केसरवानी उर्फ चंकी केसरवानी पिता ईश्वरी प्रसाद केसरवानी उम्र 21 साल पता वार्ड नंबर 04 महंतपारा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
- राजा साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 22 साल पता ग्राम खरौद वार्ड नंबर 13 थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
- भपेन्द्र पता शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
- चंद्रशेखर आदित्य उर्फ चंचल पिता गंगाराम आदित्य उम्र 26 साल पता मांझापारा खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
- पोषण साहू पिता रामलाल साहू उम्र 18 साल पता खरोद नयापारा वार्ड नंबर 13 थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
- गौरव बंजारे पिता अमर बंजारे उम्र 24 साल पता शिवरीनारायण वार्ड नंबर 10 भोभापारा
- विनोद उर्फ लोरिक यादव पिता पुसराम यादव उम्र 29 साल पता वार्ड नंबर 16 खोरसी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा




