देश विदेशमध्यप्रदेश

नगर निगम ने लगाई कूलर चलाने पर रोक, होगी कार्यवाही, जानें पूरा माजरा

जबलपुर: शहर में डेंगू की रोकथाम में नाकाम साबित हुए नगर निगम ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है। नगर निगम कमिश्नर की ओर से जारी इस आदेश में शहर में 1 महीने के लिए कूलर के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है।

Read also:- CG Breaking: प्रदेश में मिले कोरोना के 38 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन

बता दें कि जबलपुर में इस बार मॉनसून की बेरुखी से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं। लेकिन नगर निगम ने दो टूक आदेश जारी किया है कि जबलपुर की शहरी सीमा में कहीं भी कूलर का इस्तेमाल ना किया जाए। नगर निगम कमिश्नर की दलील है कि नगर निगम के सर्वे में कई जगह घरों में लगे कूलर में डेंगू के लार्वा मिले हैं। हालांकि लोग चाहे तो बिना पानी के कूलर चला सकते है, लेकिन जहां कूलर में पानी मिलेगा वहां कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button