मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो की एक्ट्रेस भी हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार, कहा रिकॉर्डिंग के दौरान कर रहा था बार-बार छूने की कोशिश


मुंबई। बॉलीवुड व टीवी शो एक्ट्रेस ने उनके साथ हुए कास्टिंग काउच का जिक्र कर चुकी हैं, ऐसे में अब टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस आराधना शर्मा ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
आराधना ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कहा, ‘मेरे साथ ये करीब पांच साल पहले हुआ था, जब मैं पुणे में पढ़ाई कर रही थी। इसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकती हूं। मैं थोड़ी बहुत मशहूर थी क्योंकि मैं कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स कर रही थी। एक शख्स था जो मुंबई के एक प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग कर रहा था।’

आराधना ने आगे बताया कि रांची में स्क्रिप्ट रीडिंग होनी थी और वो वहां गई थीं। आराधना ने कहा, ‘स्क्रिप्ट रीडिंग, मेरे होम टाउन,रांची में हो रही थी। स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान वो बार- बार मुझे छूने की कोशिश कर रहा था। मैं समझ नहीं पा रही थी कि हो क्या रहा है। मैंने उसे धक्का दिया, दरवाजा खोला और भाग गई। वो बहुत बुरा था… मैं इस बात को कई दिनों तक किसी से साझा नहीं कर पाई।

Read also – एक बार फिर पहुंची राजधानी में कोरोना वैक्सीन की खेप, टीके का खुराक सिर्फ दो दिन का

इस घटना से उन पर प्रभाव पड़ने को लेकर उन्होंने बताया कि, ‘मैं 19-20 साल की थी, जब ये हुआ। मुझे बहुत बुरा महसूस होता था। इसके बाद मैं किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाती थी। मैं किसी भी पुरुष के साथ कमरे में अकेले नहीं रह सकती, चाहें वो मेरे पिता ही क्यों न हो। मेरी मां और मैं उसका सामना करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोगों ने रोक दिया।’

Related Articles

Back to top button