मनोरंजन

सिंगर एआर रहमान का जन्मदिन आज, पहले हिन्दू थे रहमान, जाने उनसे जुडी खास बात

संगीत की दुनिया के मशहूर गायक-कंपोजर एआर रहमान का आज जन्मदिन है. उनका पूरा नाम अल्लाह रखा रहमान है और वें मनोरंजन जगत में एआर रहमान के नाम से जाने जाते हैं. सिंगर एआर रहमान 6 जनवरी को 54 साल के हो जाएंगे। लेकिन वो अपना ये बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। इसके पीछे बड़ी वजह है। एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को तमिलनाडु में हुआ था।

Read Also – Bhabhi ji Ghar Par hain – आने वाली है नई गोरी मेम नेहा पेंडसे, पोल डांस देख हिल जाओगे आप

उनका असली नाम दिलीप कुमार था, लेकिन उन्हें लोग इस नाम से नहीं बल्कि एआर रहमान के नाम से जानते है। हिंदू धर्म छोड़ उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाया था। वजह उनकी बहन… बताया जाता है कि उनकी बहन की तबीयत काफी खराब थीं। उन्होंने हर मंदिर में जाकर मिन्नतें मांगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर एक दिन वो मस्जिद गए और दुआ की।

Read Also – ऋचा चड्डा की फिल्म ”मैडम चीफ मिनिस्टर’ 22 जनवरी को, आज जारी होगा ट्रेलर

उनकी दुआ रंग लाई और बहन की तबीयत सही होने लगी। इससे उनका मुस्लिम पक्ष की और झुकाव बढ़ गया और उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया। इस तरह दिलीप कुमार बन गए एआर रहमान…. 9 साल की उम्र में एआर रहमान के पिता आरके शेखर का निधन हो गया था। वो मलयाली फिल्मों में म्यूजिक देते थे।

Read Also – एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने फिर ढाया कहर, सेक्सी गाने के वीडियो ने मचा दी इंटरनेट पर फैलाई सनसनी

वैसे चाहे वो कव्वाली हो या फिर सूफी गाना या कोई रोमांटिक गीत, उनके गानों ने अक्सर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की. संगीत की गहरी समझ और साथ ही वाद्य यंत्र के साथ खेलने वाले रहमान के उन्हीं गीतों और कव्वालियों को हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं जो सदाबहार माने जाते हैं।

Read Also – काजोल की फिल्म त्रिभंगा का टीजर रिलीज, धांसू परफॉर्म कराती दिखाई दे रही काजोल

उनकी मां करीमा बेगम का हाल ही में निधन हुआ है। इस बात की जानकारी रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए दी। यही वजह है कि इस साल एआर रहमान अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगे। एआर रहमान अपनी मां के बेहद करीह थे। एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा कि हमारा रिश्ता फिल्मों जैसा नहीं था, जहां मां और बेटे अक्सर गले मिलते दिखाए जाते है। हमारे बीच एक-दूसरे के लिए काफी सम्मान रहा है।

Related Articles

Back to top button