नग्नता की नुमाइश प्रियंका चोपड़ा को पड़ा था भारी, चारो तरफ हुई थी ट्रोल, अब ट्रोल होने के बाद लिखा यह
मुंबई में आयोजित ग्रैमी अवार्ड में हिस्सा लेने पहुंची अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने हाट ड्रेस की वजह से आजकल सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है। लगभग अर्धनग्न प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है।
इस दौरान प्रियंका ने बेहद बोल्ड गाउन और सेक्सी गाउन पहना था. अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए इस इवेंट में जैसे ही प्रियंका ने एंट्री ली, हर कोई उन्हें देखकर दंग रह गया. यह पहला मौका था जब प्रियंका इतने बोल्ड अंदाज में नजर आईं।
इवेंट के रेड कापरेट पर प्रियंका ने पति के साथ जमकर पोज दिए. निक खुद से 10 साल बड़ी पत्नी प्रियंका से नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे. प्रियंका कभी शर्माते तो कभी पति को चीभ चिढ़ाती नजर आई।
प्रियंका ने ट्रोल होने के बाद लिखा कि ‘मैं सोच रही हूं कि इस साल की शुरुआत भी कितनी धमाकेदार और रोमांचक रही..अभी सिर्फ जनवरी ही है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें बेतहाशा प्यार करो। जैसी जिंदगी आप जीना चाहते हो वैसी जियो। इस समय दुनिया में सभी परेशानियों के साथ, अपने और अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें।,’
प्रियंका ने आगे लिखा, ‘मुझे जो प्यार-दुलार मिला उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं और उसके लिए भी आभारी हूं जब मुझे वह प्यार नहीं मिला। आस-पास के लोगों के प्रति दयालु और विनम्र बनें। यह बहुत जरूरी है। यह जिंदगी एक अनमोल तोहफा है।’
अपने इस पोस्ट के जरिए शायद प्रियंका ने उन ट्रोलर्स को भी जवाब दे दिया है, जो अकसर उनके पहनावे को लेकर उंगलियां उठाते रहे हैं। गौर करें, प्रियंका ने लिखा है, ‘विनम्र बनें।’