मनोरंजन

छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा में काजल राघवानी और एक्टर पवन सिंह के डांस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

काजल राघवानी और एक्टर पवन सिंह का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा’ यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने को अब तक 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2016 में आई फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब भी इस गाने को लगातार मिल रहे व्यूज से साफ है कि अब भी दर्शकों को यह गाना काफी पसंद है।

बता दें कि काजल और पवन सिंह की यह मूवी भी अब यूट्यूब पर अपलोड है। इस मूवी को भी करोड़ों लोग देख चुके हैं। ‘छलकत हमरो जवनिया’ गाने में आवाज भी पवन सिंह ने दी है। इसके अलावा प्रियंका सिंह ने काजल राघवानी के लिए आवाज दी है।

Read Also – भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने की बोल्डनेस की हदें पार, खूब देखा जा रहा ये हॉट डांस

पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी का एक और गाना ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक करीब 3 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह और कल्पना ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और उन्होंने ही म्यूजिक दिया है।

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के साथ काम कर चुकीं काजल राघवानी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता रहा है।

Read Also – वीडियो – मोनालिसा और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के हॉट गाने ‘हिली पलंग के पिलाई’ ने मचाई धूम

काजल राघवानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अकसर वह इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिलहाल काजल राघवानी ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। पटना से पाकिस्तान, देवरा भईल दीवाना, जानेमन और इंतकाम जैसी भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के चलते काजल राघवानी लोकप्रिय हुई हैं।

Related Articles

Back to top button