मनोरंजन

कितनी बदल गईं की तारक मेहता का उल्टा चश्मा ‘बबीता जी’, वायरल हुईं पहले शो की फोटो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के जुड़ी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में वो अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं।

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में काफी अलग दिखाई दे रही हैं। अपनी पुरानी तस्वीरों में मुनमुन अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही हैं। एक लुक में उन्होंने ग्रीन रंग का लहंगा पहना हुआ है।

Image Credit Instagram

कई फोटोज में मुनमुन दत्ता के साथ कई और टीवी स्टार्स भी दिखाई दे रहे हैं।जो उनके साथ किसी शो में थे। मुनमुन दत्ता इन फोटोज में से एक में मुनमुन किसी शो पर डाकुओं के बीच घिरी नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता ज्यादातर फोटोज में ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में उन पर ब्लू रंग का लहंगा खूब जंच रहा है।

मुनमुन ने अपने पोस्ट में बताया है कि ये तस्वीरें उनके पहले शो ‘हम सब बाराती’ की हैं।जिनमें वो काफी अलग दिख रही हैं। मुनमुन ने कैप्शन में लिखा- ‘नए अपार्टमेंट में जाने के लिए जब मैं अपना सामान पैक कर रही थीं तो मुझे ये पुरानी यादें मिलीं’। मुनमुन ने ये भी बताया कि अपने पहले शो के दौरान वो कॉलेज के पहले साल में थीं। इसके साथ ही ये तस्वीरें शूट के पहले दिन ही ली गई थीं।

Related Articles

Back to top button