ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ातो ने बेच दी अपनी मुंबई की 2 अपार्टमेंट, जानिए बेचने की क्या थी वजह

मुंबई. बॉलीवुड की उम्दा कलाकार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ातो अब ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर भारत के बाहर विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं वहीं निक जोनस पहले से ही काफी मशहूर सिंगर हैं। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं। उनकी मुंबई में मौजूद प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं हो रहा था और वह बंद पड़ी हैं।
ऐसे में प्रियंका ने इन प्रॉपर्टीज को करोड़ों के दामों में बेच दिया है। खबरों की मानें तो प्रियंका के पास मुंबई में दो अपार्टमेंट थे जिन्हें उन्होंने सात करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रियंका ने ये डील इसी साल मार्च में की थी और इस बात का खुलासा अब हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनिया की मशहूर शादीशुदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिभा और कार्यक्षेत्र में माहिर हैं। इस कारण इनकी संपत्ति में भी अच्छा-खासा इजाफा हो रहा है।
प्रियंका के राज क्लासिक, वसोर्वा, अंधेरी (वेस्ट) मुंबई में सांतवें फ्लोर पर दो अपार्टमेंट थे। इसमें एक अपार्टमेंट की कीमत लगभग चार करोड़ तो दूसरे अपार्टमेंट की कीमत तीन करोड़ रुपये लगी है। इससे पहले प्रियंका ने करण अपार्टमेंट, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (वेस्ट) में स्थित चार फ्लोर के अपार्टमेंट को भी दो करोड़ रुपये में बेच दिया था।
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवाड़ा में स्थित अपने सेकंड फ्लोर पर स्थित आॅफिस ऑफिस प्रॉपर्टी को भी इसी साल जून में लीज पर दिया है। बता दें कि आॅफिस 2040 स्क्वायर फीट में है। इसे किराए पर देकर प्रियंका को लगभग 2.11 लाख रुपए का रेंट मिल रहा है।
Read also – हैवानियत की हद – घोड़े में बैठ कुतिया से किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया और किया वायरल
इतना ही नहीं प्रियंका के पास मुंबई के जुहू में भी एक शानदार बंगला है। यही पर उनकी निक संग इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी। इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास भी उनका एक घर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 734 करोड़ रुपये की है।
फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं। उस समय उनकी सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई थी। 2019 में प्रियंका दो फिल्मों में नजर आई थीं जो ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ थीं। इसके बाद उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई।




