मनोरंजन

मशहूर कवी कर रहे बॉलीवुड में इस फिल्म से डेब्यू, शेयर कर कहा यह

सूर्यपुत्र कर्ण भारतीय साहित्य का एक ऐसा ही अविचल और अमर किरदार है जिसके वीरता और पराक्रम की आभा “सूत-पुत्र” और “सूर्य-पुत्र” दोनों ही उपनामों के मध्य समान रूप से सम्मोहक नज़र आती है

वैसे तो महाभारत या फिर रामायण की कहानी इतनी लंबी है की तीन घंटे में बड़े पर्दे पर पेश करना थोड़ा मुश्किल है। बता दें कि महाभारत के सबसे मजबूत और यादगार पात्रों में से एक कर्ण के ऊपर बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही हैं।

मशहूर कवी कुमार विश्वास ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुवे लिखा है कि सदियों से विजय को कुछ विशेष रूप से स्तुत्य बनाने वाले इतिहास में कुछ पात्र ऐसे भी हैं जो अपनी हार-जीत से परे अपने युद्ध कौशल, पराक्रम और वीरता के बल पर अमर हो जाते हैं।

सूर्यपुत्र कर्ण भारतीय साहित्य का एक ऐसा ही अविचल और अमर किरदार है जिसके वीरता और पराक्रम की आभा “सूत-पुत्र” और “सूर्य-पुत्र” दोनों ही उपनामों के मध्य समान रूप से सम्मोहक नज़र आती है।

अपने प्रिय पात्र पर बन रही इस फ़िल्म “सूर्यपुत्र” के लिए संवाद और गीत लिखना मेरे लिए निजी तौर पर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। आपसे यह साझा करते हुए आज स्वयं भी बेहद उत्सुक हूँ कि महाभारत के इस महायोद्धा की कहानी विभिन्न भारतीय भाषाओं में आप सबके सामने बहुत जल्द ही आने वाली है…

https://www.instagram.com/p/CLoFwkoFjVk/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button